बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : लॉकडाउन के बीच पटना में अपराधियो का तांडव, दो को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर

बड़ी खबर : लॉकडाउन के बीच पटना में अपराधियो का तांडव, दो को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर

Patna : अभी-अभी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां लॉकडाउन के बीच अपराधियो ने जमकर तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने दो लोगो को गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल दोनो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार पटना के दुल्हिन बाजार में बाइक सवार अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिसमें दो युवको को गोली लगी है। 

बताया जा रहा है कि अपराधी एक युवक की हत्या करने पहुंचे थे। जिसे घर में घुसकर गोली मार दी। वहीं भागने के दौरान की जा ही फायरिंग के दौरान एक और युवक को गोली लगी है। 

घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद की बात बताई जा रही है। फिलहाल दोनो युवकों  को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

बिहटा से सुमीत की रिपोर्ट

Suggested News