बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : डयूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

बड़ी खबर : डयूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Saharsha : अभी-अभी जिले के एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी को दिनदहाड़े गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार की सुबह कांस्टेबल ड्यूटी के लिए स्टेडियम से जा रहा था इसी दौरान पुलिस लाइन पहुंचने से पहले ही उस पर अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। 


सबसे बड़ी बात यह है कि अपराधियों ने जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया है वहां से मंडल कारा की दूरी महज 100 मीटर है। 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आनन-फानन में घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटन की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Suggested News