बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : आरा में उप मुखिया के भाई की हत्या, सोन नदी से बरामद हुआ शव

बड़ी खबर : आरा में उप मुखिया के भाई की हत्या, सोन नदी से बरामद हुआ शव

ARA :  भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व पार्षद सह उपमुखिया  के भाई का शव सोन नदी से बरामद हुआ है। घटना  के बाद से इलाके में सनसनी  व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के हरिपुर गांव निवासी पूर्व पार्षद व उपमुखिया के भाई वृज किशोर बीते सोमावर की सुबह से गायब थे। वहीं आज अहले सुबह वृज किशोर का शव पुलिस ने सोन नदी से बरामद किया है।   

शव बरामद होने के बाद परिजनों द्वारा हत्या का  आरोप लगाया गया  है। परिजनों का कहना है कि वृज किशोर की हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए लाश को नदी में फेंक दिया गया है। 

फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम  के लिए  भेज मामले की जांच में जुटी है। 

वहीं घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। 

आरा से विक्रांत  राय  की रिपोर्ट

Suggested News