बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बस और वैन में सीधी टक्कर, 7 की मौत कई गंभीर रुप से घायल

बड़ी खबर :  बस और वैन में सीधी टक्कर, 7 की मौत कई गंभीर रुप से घायल

NEWS4NATION DESK : भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है। घटना की वजह घने कोहरे का होना बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर  पहुंच लाश को कब्जे में ले ली है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना राजस्थान के चूरु जिले की है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजस्थान के चूरू जिले केराजलेदसर में घने कोहरेमें विजिबिलिटी कम होने के कारण NH 11 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई  जबकि कुछ लोग गंभीर रुप से के घायल है।
 
 मिली जानकारी के अनुसार चुरू केराजलदेसर के पास NH 11 परबस और वैन की भीषण में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी किदोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे केदौरान वैन में सवार 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि बस में सवार लोग भी इस हादसे में घायल हुए हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं लाश को कब्जें में लेकर उनकी पहचान में जुटी है। 
 
 
 

Suggested News