बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : हैदराबाद गैंगरेप कांड के चारों आरोपियों का एनकाउंटर, हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश

बड़ी खबर : हैदराबाद गैंगरेप कांड के चारों आरोपियों का एनकाउंटर, हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश

NEWS4NAION  DESK : अभी-अभी एक बड़ी खबर हैदराबाद से सामने आ रही है। जहां भेटनरी डॉक्टर हत्याकांड के चारो आरोपी मारे गए है। 

बताया जा रहा है कि  पुलिस चारो आरोपियों को वारदात की जगह पर जांच के लिए ले गई थी। पुलिस अभी उनसे घटना को कैसे अंजाम दिया था इसकी पूछताछ कर रही थी कि चारो फरार होने की कोशिश करने लगे। बताया यह भी जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने आत्‍मरक्षा में इन्‍हें मार गिराया।

तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों के एनकाउंटर की पुष्टि की है। आरोपियों के शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए महमूदनगर अस्‍पताल ले जाया गया है। 

बता दें हैदराबाद में डयूटी से लौटने के दौरान भेटनरी डॉक्टर का दरिंदो ने अपहरण कर पहले गैंगरेप किया था। फिर उसे जिंदा जला दिया था। घटना को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। घटना की गूंज सड़क से लेकर संसद तक थी। लोगों द्वारा  आरोपियों के लिए फांसी  मांग की जा रही थी। 

Suggested News