बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग, 7 लोगों को लगी गोली 1 की मौत

बड़ी खबर : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग, 7 लोगों को लगी गोली 1 की मौत

ARA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बहोरनपुर ओपी थाना क्षेत्र के उमरावगंज गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। इस घटना में जहां 1 व्यक्ति की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 6 लोग गंभीर रुप से घायल है, जिन्हे इलाज से लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज बुधवार की सुबह पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद गोलीबारी होने लगी। फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

फायरिंग की इस घटना में जहां गोली लगने से घटनास्थल पर ही जमुना यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

बताया जा रहा है कि बहोरनपुर ओपी थाना क्षेत्र के उमरावगंज गांव निवासी स्व लाल मोहर यादव के पुत्र जमुना यादव का जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगो के साथ विवाद चला आ रहा था। उसी विवाद को लेकर आज सुबह अचानक दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग शुरु कर दी गई। जिसमे गोली लगने से जमुना यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 6 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

समाचार लिखे जाने तक जमुना यादव की लाश घटनास्थल पर ही पड़ी थी। 

आरा से विक्रांत राय की रिपोर्ट

Suggested News