बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : मोतिहारी में दो पक्षों की बीच हुई भिड़ंत के दौरान गोलीबारी, 2 को लगी गोली 4 गंभीर रुप से घायल

बड़ी खबर : मोतिहारी में दो पक्षों की बीच हुई भिड़ंत के दौरान गोलीबारी, 2 को लगी गोली 4 गंभीर रुप से घायल

Motihari : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। इस घटना में जहां 2 व्यक्ति को गोली लगी है। वहीं 4 लोग मारपीट की घटना में गंभीर रुप से घायल हुए है। 

सभी घायलों को इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा टाल में दो युवकों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया।

देखते ही देखते दोनो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग शुरु हो गई। इस घटना में जहां 2 शख्स को गोली लग गई। वहीं चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। 

गोली से लगने से घायल दोनो व्यक्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मारपीट में घायल हुए अन्य चार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News