बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : लॉक डाउन के बीच पटना में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली

बड़ी खबर : लॉक डाउन के बीच पटना में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली

PATNA : अभी-अभी राजधानी के पटनासिटी एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां लॉकडाउन के बीच गोलीबारी हुई है। इस घटना में एक युवक को गोली लगने की सूचना है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटना के, खाजेकलां थाना क्षेत्र के नून के चौराहा के पास गोलीबारी हुई है। अपराधियो ने सन्नी नामक एक युवक को गोली मार दी है। घायल  युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही खाजेकला थाना पुलिस और वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे है। 

अभी घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। लॉक डाउन के बीच हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। 

पटना सिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News