बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

बड़ी खबर : बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

PATNA : अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र का निधन हो गया है। जगन्नाथ मिश्रा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली में उनका निधन हुआ है। 82 वर्षीय जगन्नाथ  मिश्र तीन बार बिहार के सीएम रह चुके थे। वह केंद्रीय मंत्री रहे थे। 

जगन्नाथ मिश्र तीनों  बार कांग्रेस पार्टी में रहते हुए बिहार के सीएम पद पर कार्य किया था। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने बिहार में कांग्रेस को बुलंदियों पर पहुंचाया था। फिलहाल वह जेडीयू के सदस्य थे। उनके निधन से बिहार में शोक की लहर व्याप्त है।  


डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र ने  कॉलेज के लेक्चरर के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। बाद में वे  बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने थे। बचपन से ही उनकी रूचि राजनीति में थी, क्योंकि उनके बड़े भाई, ललित नारायण मिश्र राजनीति में थे और देश के रेल मंत्री थे।

डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र विश्वविद्याल में पढ़ाने के दौरान ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे और बाद में 1975 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वे 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री भी रहे।

बिहार में डॉक्टर मिश्र का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है । कांग्रेस छोड़ने के बाद, वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और फिर जनता दल (यूनाइटेड) में भी शामिल हुए।

बता दें कि मिश्रा बिहार में 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में भी फंसे थे। उस मामले में उन्हें चार साल की कारावास और 200,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। बाद में  उन्हें जमानत पर बरी कर दिया गया था। 

Suggested News