बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जदयू में हुए शामिल, सीएम नीतीश कुमार के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता

बड़ी खबर : पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जदयू में हुए शामिल, सीएम नीतीश कुमार के समक्ष ली पार्टी की सदस्यता

Patna : पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जदयू में शामिल हो गये है। सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर जदयू सांसद ललन सिंह, जदयू नेता व बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मौजूद रहे। 

बता दें आज सुबह से ही इस बात की खबर सामने आ रही थी कि बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय आज विधिवत रूप से जदयू का दामन थाम लेंगे। गुप्तेश्वर पांडेय को जदयू सांसद ललन सिंह और पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी सदस्यता दिलाएंगे। ठीक वैसा ही हुआ है। हालांकि गुप्तेश्वर पांडेय ने जदयू की यह सदस्यता पार्टी कार्यालय में नहीं होकर सीएम आवास पर ही ग्रहण की है। 

गौरतलब है कि शनिवार को यह खबर सामने आई थी कि गुप्तेश्वर पांडेय आज जदयू में शामिल होेंगे। गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जदयू ऑफिस गए थे। उस समय कयास लगे थे कि वह जदयू में शामिल होंगे और उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदस्यता दिलाएंगे। लेकिन गुप्तेश्वर पांडेय ने बाहर निकलकर कहा कि मैं सिर्फ मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने आया था कि उन्होंने मुझे डीजीपी के तौर पर काम करने की स्वतंत्रता दी।

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें  काशी के किसी पंडित ने  शनिवार के समय को शुभ नहीं बताया था। पंडित जी के अनुसार सदस्यता ग्रहण करने का शुभ समय रविवार को साढ़े 4 बजे से साढ़े 5 बजे के बीच का है। इसलिए गुप्तेश्वर पांडेय आज रविवार को जदयू की सदस्यता 4 से 5 बजे की बीच की ग्रहण  की है। मालूम हो कि गुप्तेश्वर पांडेय कर्मकांड और ज्योतिष शास्त्र में बहुत विश्वास करते हैं।

बताते चलें कि पांडेय ने चुनाव लड़ने की इच्छा के साथ डीजीपी पद से वीआरएस लिया था और उन्होंने कहा था कि दो दिन के बाद इसकी घोषणा करेंगे कि वो किस पार्टी में जाएंगे। आज पार्टी में शामिल होने के साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि गुप्तेश्वर पांडेय बक्सर या बक्सर के आसपास की किसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

Suggested News