बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : लॉकडाउन के बीच गोपालगंज में मर्डर, 52 वर्षीय व्यक्ति को गोलियों से भूना

बड़ी खबर : लॉकडाउन के बीच गोपालगंज में  मर्डर, 52 वर्षीय व्यक्ति को गोलियों से भूना

Gopalganj : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां लॉकडाउन के बीच अपराधियों के जमकर तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को दिन-दहाड़े गोलियों से भून डाला है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के  बरवा मठिया के पास आज अचानक गोली की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। बताया जा रहा है बाइक सवार अपराधियों के एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस घटना उक्त व्यक्ति मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक की पहचान कटिया थाना क्षेत्र बभनौली गांव निवासी 52 वर्षीय शंभु मिश्रा के रुप में हुई है। बताया जा रहा बदमाशों ने शंभु मिश्रा को चार गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस में घटनास्थल से एक जिंदा गोली और 2 खोखे बरामद किय़े है। 

वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। इधर घटना के बाद गांव में सनसनी व्यापत है। 

गोपालगंज से शैलेन्द्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Suggested News