बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : झारखंड में मेले से लौट रही आधा दर्जन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों में आक्रोश

बड़ी खबर : झारखंड में मेले से लौट रही आधा दर्जन नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों में आक्रोश

News4nation desk : झारखंड से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां 5-6 नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक महकंमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव वाले मुखिया के घर पर जुटे हैं।  मामला खुंटी जिले की है।  

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के काला माटी के समीप 5-6 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि ये सभी बच्चियां रंग रोड़ी मेला देखकर घर लौट रही थी उसी दौरान रास्ते से अगवा कर उनके साथ जबरदस्ती की गई है। 

घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त  है। गांव के लोग खुदी पंचायत के मुखिया हरमन के घर पर जुटे हुए है। 

इस बावत पुलिस को सूचना दी गई  है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News