बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : किउल नदी में पलटी नाव, आधा दर्जन लोग लापता, कई लोगो को बचाया गया

बड़ी खबर : किउल नदी में पलटी नाव, आधा दर्जन लोग लापता, कई लोगो को बचाया गया

LAKHISARAI : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां यात्रियों से एक भरी नाव किउल नदी में पलट गई है। घटना में स्थानीय लोगों द्वारा कई लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं तकरीबन आधा दर्जन लोग लापता बताए जा रहे है। हादसा जिले के पिपरिया प्रखंड के चननियां गांव के पास हुई है। 

बताया जा रहा है कि नाव पर तकरीबन 40-50 लोग सवार थे। जैसी ही नाव बीच नदी में पहुंची वह पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरु किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार कई लोगों को गंभीर हालत में नदी से निकाला गया है और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अबतक आधा दर्जन से अधिक लोग लापता बताए जा रहे है। 

प्रशासन गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में लगी है।  

लखीसराय से संजीव कुमार की रिपोर्ट

Suggested News