बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : हार्डकोर नक्सली मुन्ना रवानी गिरफ्तार, कई नक्सली घटनाओं में पुलिस को थी तलाश

बड़ी खबर : हार्डकोर नक्सली मुन्ना रवानी गिरफ्तार, कई नक्सली घटनाओं में पुलिस को थी  तलाश

Gaya : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रुप से हार्डकोर नक्सली मुन्ना रवानी को गिरफ्तार किया है।  

गिरफ्तार नक्सली मुन्ना रवानी पर कोंच थाना थाना समेत कई थानों में कई नक्सली वारदातों और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के मामले में पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। 

बताया जा रहा है कि सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि मुन्ना रवानी कोंच थाना क्षेत्र में देखा गया है। जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया। 

कमांडेंट राजेश कुमार के निर्देश पर सी कंपनी कोंच के कंपनी कमांडर लोकेश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवान व कोंच थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ,सहायक उप निरीक्षक अब्दुल मजीद के साथ संयुक्त अभियान चलाकर चाल्हो सब जोन के एरिया कमांडर मुन्ना रवानी को दबिश बनाकर श्रीगांव थाना कोंच से धर दबोचा गया|

कोंच थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ये परधाना से इस्माइलपुर तक रोड का निर्माण हो रहा था। जिसमे ठेकेदार द्वारा लेवी ना देने पर पोकलेन को आग के हवाले कर दिया गया था। उक्त घटना में इसी का हाथ था। उसके साथ ही जिले में भय बना कर धमकी देना और लेवी वसूलने का कार्य किया करता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने कई कांडों में संलिप्तता स्वीकार किया है।

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट


Suggested News