बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : हार्डकोर नक्सली सोनू गिरफ्तार, एसएसबी और जिला पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान दबोचा

बड़ी खबर :  हार्डकोर नक्सली सोनू गिरफ्तार, एसएसबी और जिला पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान दबोचा

Nawada :  जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान सोनू कुमार के रुप में हुई है। 

इस बात की जानकारी देते हुए एएसपी अभियान हिमांशु शेखर गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि  उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र इलाके में कुछ नक्सली देखे गये है। उक्त सूचना के आधार पर 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी कमांडेंट राम कुमार के निर्देश पर फतेहपुर कंपनी के इंसपेक्टर संतोष कुमार एसडीपीओ  संजय कुमार पांडे अभियान एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

उन्होंने बताया कि उक्त टीम ने भानेखाप जंगल ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान हार्डकोर नक्सली सोनू कुमार के रुप में हुई है। एएसपी अभियान ने बताया कि गिरफ्तार सोनू कुमार जिले में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोपी है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News