बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG NEWS: भीषण सड़क हादसा: छह लोगों की मौत, एक घायल, मौके पर मची अफरातफरी, पुलिस जांच में जुटी

BIG NEWS: भीषण सड़क हादसा: छह लोगों की मौत, एक घायल, मौके पर मची अफरातफरी, पुलिस जांच में जुटी

गया: जिले के डोभी में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक की गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हादसे में बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान में जुट गयी है।

मिली खबर के अनुसार डोभी थाना क्षेत्र के डोभी हंटरगंज मार्ग पर कंजियार गांव के निकट एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने हाईवा में टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक कार में सभी सवार लोग हंटरगंज की ओर से डोभी की तरफ आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। 

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी डोभी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मगध मेडिकल अस्पताल गया के लिए रेफर कर दिया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालने में जुटी हुई है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की शिकार बनी गाड़ी का नम्बर बीआर 01पीबी 7010 है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Suggested News