बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता के घर भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति पर चोरो ने किया हाथ साफ

बड़ी खबर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता के घर भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति पर चोरो ने किया हाथ साफ

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां चोरो ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से हड़कंप मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता सर्वेश कुमार के नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णा नगर स्थित आवास पर भीषण चोरी की घटना हुई है। 

बताया जा रहा है कि चोरो ने तकरीबन 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को उड़ा डाला है। चोरो ने घर के चप्पे-चप्पे को खंगाल डाला है और तकरीबन 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को अपने साथ ले गए है। 

इस बाबत नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Suggested News