बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : नक्सली सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, एक जवान गंभीर रुप से घायल

बड़ी खबर : नक्सली सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, एक जवान गंभीर रुप से घायल

NEWS4NATION DESK : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रहा है। जहां आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक जवान के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना मिल रही है। 

बताया जा रहा है कि आज गुरुवार की सुबह नक्सलियों के खिलाफ सर्चिग अभियान पर डीआरजी और एसटीएफ की टीम निकली थी। इसी दौरानतिम्मापुरम और मोरपल्ली इलाके के बीच आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में एसटीएफ का जवान आ गया। 

मिल रही जानकारी के अनुसार जवान का नाम महेश नेताम बताया जा रहा है और उसके पैर में गंभीर चोट आई है। 

एएसपी सिदार्थ तिवारी नेइस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि घायल फिलहाल जवान अभी भी अंदरूनी इलाके में ही हैं।  बेस कैंप में लौटने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। 

बता दें छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला अति नक्सल प्रभावित जिला है। इस जिले में इससे पहले भी नक्सलियों द्वारा किये गये ब्लास्ट में कई  जवान शहीद हो चुके है। यहां अक्सर पुलिस और नक्सिलीयों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आती रहती है। 
 
 

Suggested News