बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : नालंदा में मुखिया ने थानाध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष ने ऐसे बचाई अपनी जान

बड़ी खबर : नालंदा में मुखिया ने थानाध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष ने ऐसे बचाई अपनी जान

NALANDA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक मुखिया द्वारा थानाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया है। हालांकि घटना में थानाध्यक्ष अपनी होशियारी से जान बचाने में कामयाब रहे है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के चौरम गांव में शराब की बड़ी खेप आने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वहां छापेमारी करने पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि मौके पर एक मुखिया शराब उतरवा रहे थे। पुलिस की जीप को देखते ही मुखिया ने अपने स्कॉर्पियो गाड़ी से जीप में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के दौरान थानाध्यक्ष जीप से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद उक्त मुखिया मौके से फरार हो गया। 

वहीं पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है। वहीं मौके से स्कॉर्पियों, कार और ट्रैक्टर को जब्त किया है। फरार मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 


Suggested News