बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : पटना में पोल से टक्कराई पुलिस गश्ती की गाड़ी, 1 जवान की मौत 6 गंभीर रुप से घायल

बड़ी खबर : पटना में पोल से टक्कराई पुलिस गश्ती की गाड़ी, 1 जवान की मौत 6 गंभीर रुप से घायल

PATNA : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दानापुर में पुलिस की गश्ती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक जवान की मौत हो गई है। वहीं 6 गंभीर रुप से घायल है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह तकरीबन 3 बजे के आसपास शाहपुर थाना  क्षेत्र के मठियापुर में पुलिस की गश्ती गाड़ी एक पोल से टक्करा गई। 

बताया जा रहा है कि इस घटना में जहां एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक जवान के नाम श्रीमन नारायण सिंह बताया जा रहा है और वे रोहतास जिले के निवासी थे।  

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News