बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : ISRO ने लॉन्च किया G-SAT 30, अब 5 जी इंटरनेट की दुनिया में परचम लहराएगा भारत

बड़ी खबर :  ISRO ने लॉन्च किया G-SAT 30, अब 5 जी इंटरनेट की दुनिया में परचम लहराएगा भारत

NEWS4NATION DESK : अब भारत 5जी इंटरनेट की दुनिया में परचम लहराएगा। गुरुवार देर रात भारत ने संचार उपग्रह जीसैट 30 (GSAT 30) का फ्रेंच गुयाना से एरियन 5 का सफल लॉन्चकिया। यह सैटेलाइट उच्च गुणवत्ता वाली टेलीविजन, दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाएं मुहैया कराएगी।

इसरो के अनुसार, ‘जीसैट-30 इनसैट-4 ए की जगह लेगा और उसकी कवरेज क्षमता अधिक होगी। बताया गया है कि यह सैटेलाइट केयू बैंड में भारतीय मुख्य भूमि और द्वीपों को सी बैंड में खाड़ी देशों, बड़ी संख्या में एशियाई देशों और आस्ट्रेलिया को कवरेज प्रदान करता है।

इसका उपयोग व्यापक रूप से वीसैट नेटवर्क, टेलीविजन अपलिंकिंग, टेलीपोर्ट सेवाएं, डिजिटल सैटेलाइट खबर संग्रहण (डीएसएनजी), डीटीएच टेलीविजन सेवाओं आदि के लिए किया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ISRO) ने बताया कि जीसैट-30 सैटेलाइट ने भारतीय समयानुसार देर रात दो बजकर 35 मिनट पर दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी तट पर फ्रांसीसी क्षेत्र कौरो के एरियर प्रक्षेपण परिसर से उड़ान भरी।
 
एरियन 5 यान ने करीब 38 मिनट की उड़ान के बाद उपग्रह को उसकी कक्षा में स्थापित किया। इसरो ने ट्वीट किया, ‘जीसैट 30 एरियन 5 के ऊपरी चरण से सफलतापूर्वक अलग हो गया।’
 
 
 

Suggested News