बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : खगड़िया थाना प्रभारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुख्यात अशोक मंडल गिरफ्तार

बड़ी खबर : खगड़िया थाना प्रभारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुख्यात अशोक मंडल गिरफ्तार

PATNA : बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने अररिया के कुख्यात अशोक मंडल पशराहा को गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि अशोक मंडल की गिरफ्तारी भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित राघोपुर गांव से हुई है। मंडल को एसटीएफ एसपी रणजीत मिश्रा की टीम एसओजी टीम 1 ने गिरफ्तार किया है। 

कुख्यात अशोक मंडल खगड़िया थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह की हत्या का आरोपी है। 

बता दें कि पिछले साल खगड़िया के कुख्यात अशोक मंडल को गिरफ्तार करने गये थाना प्रभारी आशीष कुमार की मंडल गिरोह के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान उसने थाना प्रभारी आशीष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

घटना के बाद से पुलिस इसकी तलाश में थी। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News