बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : गया में चाईनिज बल्ब के प्रकाश से सैकड़ों लोगों की आंख की रोशनी प्रभावित, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बड़ी खबर : गया में चाईनिज बल्ब के प्रकाश से सैकड़ों लोगों की आंख की रोशनी प्रभावित, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GAYA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां चाईनिज रोशनी की वजह से सैकड़ों लोगों के आंख की रोशनी चले जाने की खबर है। सभी प्रभावित लोगों को इलाज लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार को जिले के टिकारी में एक पुण्य-तिथि समारोह को लेकर चाईनिज बल्ब से भवन को सजाया गया था। 

बताया जा रहा है कि समारोह में पहुंचे सैकड़ो लोग भवन के सजवाट को नंगी आंखों से देखा जिसके बाद अचानक उन्हें देखने में परेशानी होने लगी। सैकड़ो की संख्या में लोगो ने आंखों में जलन और रोशनी कम होने की शिकायत की। 

इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आंखों की रोशनी कम होने की बात सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए टिकारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News