बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG NEWS: लोजपा पारस गुट ने की घोषणा, प्रिंस राज बने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष, सात राज्यों में भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हुए नियुक्त

BIG NEWS: लोजपा पारस गुट ने की घोषणा, प्रिंस राज बने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष, सात राज्यों में भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हुए नियुक्त

नयी दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुट के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे व समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज को बिहार प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने इस बाबत एक सूची भी जारी की है। 

सूची के अनुसार विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह को झारखंड, ललित नारायण चौधरी को उत्तर प्रदेश, रवि गरूड को महाराष्ट्र, डॉ वीरेंद्र कुमार वैंग उडीसा, रूपमकर को त्रिपुरा व अमित नरेश राठी को दादर नागर हवेली व दमन दीव का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 

सूची में यह जानकारी भी दी गयी है कि राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के श्रीप्रकाश सिंह को नियुक्त किया गया है। यह भी जानकारी दी गयी है कि इन सभी का मनोनयन नियुक्ति के दिन से ही प्रभावी होगी। पशुपति पारस ने यह भी निर्देश दिया है कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अविलंब राज्य कमेटी, जिला कमेटी, प्रखंड व पंचायत कमेटी का गठन करें व केंद्रीय कार्यालय को सूचित करें।


Suggested News