बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : प्रेमी युगल ने थाना परिसर में सुसाइड का किया प्रयास, हालत गंभीर

बड़ी खबर : प्रेमी युगल ने थाना परिसर में सुसाइड का किया प्रयास, हालत गंभीर

Nalanda : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सोहसराय थाना परिसर में प्रेमी युगल द्वारा फांसी लगाकर जाने देने  का प्रयास किया गया है। हालांकि समय रहते पुलिस द्वारा उन्हें बचा लिया गया है और इलाज के  लिए   अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्रेमी युगल के अनुसार दोनो का करीब 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों एक जाति के नहीं होने के कारण  उनके घरवाले  उनकी   शादी के खिलाफ है।  इसी वजह से  बीते फरवरी माह में दोनो  घर से भाग गए   थे। 

बताया जा रहा है कि घर से भाग जाने के बाद लड़की के परिजनों ने थाने में अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद रविवार को दोनो थाना पहुंच गए। पुलिस ने दोनों  को न्यायालय में पेश करने के बाद लड़की को को परिवार के हवाले कर दिया।  

वहीं आज सोमवार को जब प्रेमी को न्यायालय भेजा जा रहा तो लड़की थाने पहुंच गयी और दोनों ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए दुपट्टा से फांसी लगाने का प्रयास किया। 

वहीं थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि युवती दुपट्टा से फांसी लगाने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने देख लिया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की इसी थाना इलाके के खासगंज मोहल्ले का रहनेवाली है। जबकि युवक कागजी मोहल्ला का रहनेवाला है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News