बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : पटना सोना लूट कांड का मास्टर माइंड रवि गुप्ता गिरफ्तार

बड़ी खबर : पटना सोना लूट कांड का मास्टर माइंड रवि गुप्ता गिरफ्तार

PATNA : अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी पटना के पॉश इलाके चर्चित दिनदहाड़े डकैती कांड में सरगना को देर रात पटना पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचवटी रत्नालय ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 5 करोड़ लागत मूल्य की ज्वेलरी एवं 13 लाख कैस की डकैती करने वाला मास्टरमाइंड रवि गुप्ता एवं उसके अन्य शागिर्द को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों की खोज पटना पुलिस डकैती के बाद से कर रही थी। लेकिन रवि गुप्ता एवं उसके शागिर्द पटना पुलिस को पहुंचने के पहले ही अपना ठिकाना हर बार बदल ले रहा था।जिसके कारण थोड़ी विलम्ब जरूर हुई । लेकिन पटना पुलिस की एसआईटी की टीम भी उतनी ही तेजी से काम कर रही थी जितनी तेजी से वह भाग रहा था। बिहार के बाहर यूपी और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की गई जिसके  बाद गैंग को पकड़ा गया है। 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार एसआईटी ने सोना भी बरामद कर लिया है। हालांकि अभी पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News