बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : विधायक अनन्त सिंह का विरोधी 50 हजार का इनामी बदमाश भगत मुखिया गिरफ्तार, समर्थकों को भी लिया गया हिरासत में

बड़ी खबर : विधायक अनन्त सिंह का विरोधी 50 हजार का इनामी बदमाश भगत मुखिया गिरफ्तार, समर्थकों को भी लिया गया हिरासत में

PATNA : पटना के बाढ़ अनुमंडल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 50 हजार के इनामी व मोकामा विधायक अनंत के धूर विरोधी भगत मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसपी नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान भगत मुखिया को गिरफ्तार किया गया है। ढ़ थाना क्षेत्र के जल गोविंद निवासी भगत मुखिया उर्फ अरविंद महतो की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और जिला पुलिस द्वारा साझा अभियान चलाया गया। अभियान में एसटीएफ के एसओजी वन की टीम के अलावा मोकामा, बाढ़, पंडारक, हाथीदह और एनटीपीसी थानों के थानाध्यक्ष भी शामिल थे। 

जलगोविंद में अपराधी अरविंद महतो उर्फ भगत मुखिया को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर अपराधियों द्वारा गोलियां भी चलाई गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। एसटीएफ और पुलिस के द्वारा 12 राउंड फायरिंग की गई। भगत मुखिया और उसके साथियों द्वारा भी आठ से 10 राउंड फायरिंग की गई। 

बताया जा रहा है कि भगत मुखिया के जल गोविंद गांव में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने पूरे जल गोविंद गांव को घेर लिया। सामुदायिक भवन पर छापामारी की गई और इसी दौरान अपराधियों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। एसटीएफ और पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुखिया के कुछ समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने एक  स्कार्पियो गाड़ी को भी जब्त किया है।

बाढ़ से विकास कुमार की रिपोर्ट

Suggested News