बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : नवादा में आधे से अधिक पैथोलॉजी जांच घर अवैध, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सूची

बड़ी खबर : नवादा में आधे से अधिक पैथोलॉजी जांच घर अवैध, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सूची

NAWADA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आधे से अधिक पैथोलॉजी जांच घर अवैध पाए गय़े है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में संचालित अवैध जांच घर और औपबंधिक निबंधन प्राप्त पैथोलॉजी केंद्रों की सूची जारी की है। 

जिले में कुल 57 पैथोलॉजी जांच घर  है। जिसमें 37 पैथोलॉजी सेंटर अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। पूरे जिले में महज 20 पैथोलॉजी सेंटर औपबंधिक निबंधित हैं। इस 20 में 18 नवादा नगर और दो वारिसलीगंज के जांच घर शामिल हैं। यानि कि जिले के अन्य 12 प्रखंडों में सभी जांच घर अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। 

सूत्रों की मानें तो इस तरह से संचालित जांच घरों पर आने वाले दिनों में शिकंजा कसा जाएगा। 

सिविल सर्जन डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि उच्च न्यायालय में पारित आदेश और विभागीय पदाधिकारियों के निर्देश के आलोक में बिहार नैदानिक स्थापन नियमावली-2013 प्रवृत के तहत अवैध रुप से संचालित जांच घरों की सूची जारी की गई है। साथ ही औपबंधिक निबंधित पैथोलॉजी जांच घरों की सूची भी जारी की गई है। समय-समय पर इस सूची में परिवर्तन किया जा सकता है।


औपबंधिक निबंधित जांच घर

स्टार डायग्नोस्टिक, नवादा।

सिटी डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर, नवादा।

आदर्श जांच घर, नवादा।

दिल्ली डायग्नोस्टिक सेंटर, नवादा।

पटना डायग्नोस्टिक सेंटर, नवादा।

नेशनल पैथोलॉजी, नवादा।

उमादयम जांच घर, नवादा।

मां तारा डायग्नोस्टिक, नवादा।

मौर्या जांच घर, नवादा।

मां आशीर्वाद जांच घर, नवादा।

राज पैथोलॉजी केयर, नवादा।

मां भगवती पैथोलॉजी लैब, नवादा।

जागृति पैथोलॉजी केयर, नवादा।

रवि जांच घर, वारिसलीगंज।

शुभम लैब, नवादा।

मां अहिल्या जांच घर, नवादा।

फाइनल डायग्नोस्टिक सेंटर, नवादा।

भारत पैथोलॉजी सेंटर, नवादा।

आशा जांच घर, वारिसलीगंज।

--------------------

अवैध पैथोलॉजी सेंटर

- जनता अवैध पैथोलॉजी सेंटर, पुरानी जेल रोड नवादा।

- इंडिया जांच घर, इंदिरा चौक, नवादा।

- न्यू पैथो सेंटर, अंसार नगर, नवादा।

- लाइफ लाइन जांच घर, अस्पताल रोड, नवादा।

- गायत्री जांच घर, नारदीगंज।

- आराध्या जांच घर, नारदीगंज।

- सोनी जांच घर, पकरीबरावां।

- राज जांच घर, पकरीबरावां।

- जांच घर, चमन पर पकरीबरावां।

- नीलम जांच घर, पकरीबरावां।

- न्यू सवेरा जांच घर, अकबरपुर।

- प्रवीण जांच घर, फतेहपुर, अकबरपुर।

- जन जागृति जांच घर, अकबरपुर।

- जनता एक्स-रे जांच घर, सिरदला।

- राज जांच घर, सिरदला।

- नालंदा पैथोलॉजिकल लेबोरेटरी हिसुआ।

- लक्ष्मी जांच घर, हिसुआ।

- गायत्री जांच घर, हिसुआ।

- निदान जांच घर, हिसुआ।

- अप्पू जांच घर, वारिसलीगंज।

- पटना जांच घर, वारिसलीगंज।

- मौर्या जांच घर, वारिसलीगंज।

- आर्या जांच घर, वारिसलीगंज।

- नेशनल डायग्नोस्टिक, कौआकोल।

- शुभम जांच घर, कौआकोल।

- रवि जांच घर, कौआकोल।

- भारद्वाज जांच, कौआकोल।

- हेल्थ जांच घर, रोह।

- शुभलक्ष्मी जांच घर, नरहट।

- गायत्री जांच घर, नरहट।

- बाबा दुबे जांच घर, रजौली।

- राहुल जांच घर, रजौली।

- वर्मा जांच घर, रजौली।

- उमादयम जांच घर, रजौली।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News