बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर: नीतीश सरकार ने 14 जिलों में नए DDC की पोस्टिंग की, देखें सूची...

बड़ी खबर: नीतीश सरकार ने 14 जिलों में नए DDC की पोस्टिंग की, देखें सूची...

पटना. नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इन सभी अधिकारियों को उप विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

मोहम्मद नैयर इकबाल को नवादा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। अभायेंद्र मोहन सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी नवादा को डीडीसी औरंगाबाद, सामान्य प्रशासन विभाग में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुधीर कुमार को लखीसराय का डीडीसी बनाया गया है। एडीएम वैशाली परितोष कुमार को जहानाबाद डीडीसी, चित्रगुप्त कुमार को वैशाली डीडीसी, मंत्री श्रवण कुमार के आप्त सचिव कौशलेंद्र कुमार को बांका का DDC, महेंद्र पाल को बक्सर, गजेंद्र कुमार सिंह को कैमूर, शशि शेखर चौधरी एडीएम पूर्वी चंपारण को जमुई , संतोष कुमार को खगड़िया, अखिलेश कुमार सिंह को समस्तीपुर का डीडीसी, रविंद्र कुमार उप विकास आयुक्त अरवल, सुधांशु कुमार सिंह को उप विकास आयुक्त शिवहर और अरुण कुमार झा उप विकास आयुक्त शेखपुरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

नीतीश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला किया है। वही एक को अतिरिक्त प्रभार दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को जिलों में डीडीसी बनाया गया है वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भी डीडीसी के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस तरह से 17 जिलों में अब नए उप विकास आयुक्त होंगे।


 स्थानांतरित 3 आईएएस अधिकारियों को उप विकास आयुक्त बनाया गया है। दरभंगा के उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया को पटना का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। शिवहर के उप विकास आयुक्त विनोद दूहम को गया डीडीसी के पद पर पदस्थापित किया गया है। अरवल के उप विकास आयुक्त अमीषा बैस को दरभंगा पदस्थापित किया गया है। जबकि गया के डीडीसी सुमन कुमार को हटा दिया गया है । उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का आदेश मिला है। वही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अमित कुमार को बिहार संवाद समिति का प्रबंध निदेशक और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Suggested News