बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : प्रेस-वार्ता के दौरान पप्पू यादव की बिगड़ी तबियत, डॉक्टर कर रहे है जांच-पड़ताल

बड़ी खबर : प्रेस-वार्ता के दौरान पप्पू यादव की बिगड़ी तबियत, डॉक्टर कर रहे है जांच-पड़ताल

KATIHAR : कटिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जाप प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव की तबियत बिगड़ गई है। तबियत बिगड़ने के बाद तत्तकाल डॉक्टर से उन्हें दिखाया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि बीती ढेर रात कटिहार पहुंचे थे पप्पू यादव आज सुबह आजमनगर के बैरिया में एनआरसी,सीएए,एनपीआर के कार्यक्रम में जाने से पहले कटिहार के रेलवे सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर रहे थे। 

प्रेस वार्ता के दौरान ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में ड़ाक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने फौरन पहुंच उनकी जांच-पड़ताल करते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट


Suggested News