बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : पटना में नाबालिग छात्रा के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर : पटना में नाबालिग छात्रा के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

PATNA : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ हथियार के बल पर रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि पटना सिटी अनुमंडल के बाईपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर स्थित चेनपुरा इलाके में आठवीं की छात्रा के साथ एक युवक ने हथियार के बल पर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने छात्रा और उसके परिजनों को धमकी देकर कहा कि मेरे साथ चलो नही तो तुम्हे गोली मार देंगे।

इस बात की सूचना पीड़िता और उसके परिजनों ने दुष्कर्म की सूचना पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्रिफ्तार कर लिया।

बाईपास थाना प्रभारी जय किशोर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता और उसके परिजनों ने बताया है कि दो दिन से आरोपी युवक हथियार के बल पर दुष्कर्म कर रहा था। वहीं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपी युवक का नाम सन्नी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता और उसके परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच और पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। 

पटना सिटी से रजनीश की रिपोर्ट

Suggested News