बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : अपहृत मनरेगा प्रोग्राम ऑफिसर को पुलिस ने कराया रिहा, कल शाम हुआ था अपहरण

बड़ी खबर : अपहृत मनरेगा प्रोग्राम ऑफिसर को पुलिस ने कराया रिहा, कल शाम हुआ था अपहरण

BEGUSARAI : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस को बड़ा सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपह्त मोकामा में पदस्थापित मनरेगा के पीओ पदाधिकारी नवीन निश्चल को सकुशल बरामद कर लिया है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार नवीन निश्चल को पुलिस ने बरौनी थाना क्षेत्र से बरामद किया है। 

बता दें कि मंगलवार को बेगूसराय में मनरेगा के पीओ को बेखौफ बदमाशो ने हथियार के बल पर किडनैप कर लिया था। मोकामा में पदस्थापित पीओ नवीन निश्चल अपनी गाड़ी से मोकामा से वापस रोसड़ा जा रहे थे। तभी तेघड़ा थाना क्षेत्र के कौआ ताड़ पुल से आगे बाइक व चार चक्का वाहन पर सवार चार-पांच की संख्या में बदमाशों ने ओवरटेक कर पीओ को रोक अपहरण की घटना को अंजाम दिया।

लावारिस हालत में पीओ की गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी मिली थी।  घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मनरेगा पदाधिकारी की बरामद के लिए पुलिस तत्काल कार्रवाई में जुटी थी।  

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News