बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

बड़ी खबर : मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

MUZAFFARPUR : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गोली लगने से घायल हवलदार की इलाज के दौरान मौत हो गई है।  बता दें जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक पुलिस अधिकारी को गोली मार दी थी। वहीं अपराधी पुलिस अधिकारी का हथियार लेकर फरार हो गए थे। 

बाइक सवार अपराधियों ने घटना को सकरा के मारकान के पास अंजाम दिया था। घटना में घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बता दें कि प्रदेश में पुलिसकर्मी पर हमला की आज यह कोई पहली घटना नहीं है।  थोड़ी देर पहले अररिया में भी एक दरोगा पर हमला हुआ है। घटना में घायल दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें-बड़ी खबर : अररिया में बेखौफ अपराधियों ने दारोगा को चाकू से गोदा..हत्या के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस

अररिया जिले के जोगबनी थाना प्रभारी थानाध्यक्ष जीवेश ठाकुर हत्या के मामले मे संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार करने गये थे। उसी दौरान आरोपी ने उनके उपर चाकू से हमला बोल दिया। 

इस घटना में प्रभारी थानाध्यक्ष जीवेश ठाकुर बुरी तरह से जख्मी हो गये। घायल थानाध्यक्ष को इलाज के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

इधर इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वहीं हमला करने वाले अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News