बड़ी खबर : राज्य सभा सांसद व देश के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन

NEWS4NATION DESK : अभी-अभी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां वरिष्ठ वकील व राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी की निधन हो गया है। 95 वर्षीय जेठमलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

राम जेठमलानी एक वरिष्ठ वकील के साथ-साथ एक बड़े राजनेता भी है। वे बीजेपी से सांंसद व केन्द्रीय मंत्री भी  रह चुके है। फिलहाल राजद से राज्यसभा के सांसद है।

इनकी गिनती देश के नामचीन क्रिमिनल वकीलों में की जाती रही है।  जेठमलानी  ने कई मशहूर केस लड़े हैं। जिसमें  इसमें इंदिरा गांधी हत्यारों, डॉन हाजी मस्तान,  हर्षद मेहता, आतंकी अफजल गुरु, जेसिका लाल मर्डर केस,  2जी स्कैम केस और  आसाराम का मामला  जैसे केस शामिल हैं। इसके साथ ही जेठमलानी ने बाबा रामदेव , राजीव गांधी के हत्यारों , लालू यादव , जयललिता और जगन रेड्डी की पैरवी कर चुके थे।  

जेठमलानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों सतवंत सिंह और केहर सिंह के पक्ष में  वकील के तौर पर पेश हुए थे। उस केस में  उन्होंने एम्स के डॉक्टर और इंदिरा गांधी के शव का पोस्टमार्टम करने वाले टी डी डोगरा द्वारा दिए गए मेडिकल प्रमाणों को भी चैलेंज किया था।  हालांकि उनके इस केस को लेकर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।