बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : गोपालगंज में पानी के दबाव से टूटा सारण मुख्य बांध, छपरा, सीवान, गोपालगंज के कई इलाके हुए जलमग्न

बड़ी खबर : गोपालगंज में पानी के दबाव से टूटा सारण मुख्य बांध, छपरा, सीवान, गोपालगंज के कई इलाके हुए जलमग्न

GOPALGANJ : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बरौली के दैवापुर में सारण मुख्य बांध टूट गया है। इस बांध के टूटने से गोपालगंज समेत छपरा और सीवान जिले के कई इलाके जलमग्न हो गये है। 

मिली जानकारी के अनुसार बाल्मिकी नगर बराज 4 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने से पानी का दबाव बढ़ जाने की वजह से यह बांध टूटा है। इलाके में पानी घूसने की वजह से कई गांव प्रभावित हुए है। लोग उंचे जगहों पर शरण लिए है। 

वहीं बांध टूटने की सूचना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच उसके मरम्मत और राहत बचाव के कार्य में जुटी है। 

गोपालगंज से शैलेन्द्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Suggested News