बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : ठंड के कारण बिहार में बदल गया स्कूल खुलने का समय, शुरू हुई कड़ाके की ठंड

बड़ी खबर : ठंड के कारण बिहार में बदल गया स्कूल खुलने का समय, शुरू हुई कड़ाके की ठंड

पटना. बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. राज्य के अधिकांश जिलों सुबह और रात के समय न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से कम होने का कारण शीतलहर से लोग परेशान हैं 

सर्दी के बढ़ते सितम को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों में सुबह 9:00 बजे से पहले एवं अपराह् 3:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिले में गिरते तापमान और विशेष रूप से सुबह के समय अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा स्कूल टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। 


पटना जिले के सभी विद्यालयों में सुबह 9:00 बजे से पहले एवं अपराह् 3:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश 21 दिसंबर से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी/ सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ सभी थानाध्यक्ष को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।

पटना के साथ ही कुछ अन्य जिलों में भी स्कूल खुलने के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. शेखपुरा, पूर्णिया सहित, मुंगेर आदि जिलों में भी कई स्कूल बिना प्रशासनिक आदेश के ही ठंड को देखते हुए स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों के समय में बदलाव किए हैं. 



Suggested News