बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : सिंगर सुनील छैला बिहारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल, पटना से दिल्ली जाने के दौरान हुआ हादसा

बड़ी खबर : सिंगर सुनील छैला बिहारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल, पटना से दिल्ली जाने के दौरान हुआ हादसा

Patna : भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी सड़क हादसे में घायल हो गये है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील छैला बिहारी के दामाद मशहूर कलाकार बलमा बिहारी ने दी हैl

उन्होंने बताया कि सुनील छैला बिहारी सड़क मार्ग से पटना से दिल्ली जा रहे थे। उसी दौरान मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर उनकी बलेनो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में सुनील छैला बिहारी और ड्राइवर समेत गाड़ी में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी का इलाज मथुरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि अब बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है।

इधर घटना को लेकर हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान, धीरेंद्र कुमार मुन्ना, राजेश पांडये, प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि हम पार्टी के नेताओं ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

Suggested News