बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : केन्द्र सरकार का सख्त आदेश, सभी राज्यों की सीमाएं की जाए सील, राज्य़ सरकार मजदूरों के रहने खाने का करे इंतजाम

बड़ी खबर : केन्द्र सरकार का सख्त आदेश, सभी राज्यों की सीमाएं की जाए सील, राज्य़ सरकार मजदूरों के रहने खाने का करे इंतजाम

News4nation desk : लॉक डाउन के बीच लोगों की पलायन को लेकर केन्द्र सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। केंद्र सरकार की तरफ से आदेश दिया गया है कि सभी राज्यों और जिलों की सीमाएं सील कर दी जाएं और बाहर से आने वाले लोगों को सीमाओं पर ही कैंपों में रखा जाए। 

केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि दूसरे राज्यों के मजदूरों के रहने का इंतजाम किया जाए और उनको समय से पैसे भी पेमेंट किया जाएं। आदेश नहीं मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का फैसला किया, लेकिन शहरों से लोगों के पलायन के चलते यह लॉकडाउन फेल होता दिखा रहा है। 

केन्द्र सरकार ने सभी राज्य सरकार को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि किसी भी हाल में पलायन को रोका जाए। जो जहां है उन्हें वहीं रोककर उनके रहने खाने की व्यवस्था की जाए। 

Suggested News