बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बेगूसराय में टेंडरवार, अपराधियों ने मारी होमगार्ड जवान समेत 3 को गोली

बड़ी खबर : बेगूसराय में टेंडरवार, अपराधियों ने मारी होमगार्ड जवान समेत 3 को गोली

BEGUSARAI : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने  जमकर तांडव मचाया है। 

अपराधियों ने एक होमगार्ड समेत तीन लोगों को गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल तीनों को निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि जिले नगर थाना क्षेत्र स्थित नगर पालिका कार्यालय में टेंडर का कार्य चल रहा था। 

उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी। जिसमें एक होमगार्ड का जवान भी शामिल है। 

बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में घायल तीनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट


Suggested News