बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : मधेपुरा में कपड़ा व्यवसायी को लूट के दौरान मारी गोली, हालत गंभीर

बड़ी खबर : मधेपुरा में कपड़ा व्यवसायी को लूट के दौरान मारी गोली, हालत गंभीर

MADHEPURA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं विरोध करने पर गोली मार दी। घटना में गंभीर  रुप से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मधेपुरा के गुलजार बाग मे कपड़ा के व्यवासयी 30 वर्षीय धीरज कुमार अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। उसी दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों ने उसके साथ लूटपाट की। 

अपराधियों ने धीरज से पैसों से भरा बैग छीन लिया और उसे गोली मारकर फरार हो गये। घटना में गंभीर  रुप से घायल धीरज को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल मधेपुरा जाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।  

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मधेपुरा एसपी संजय कुमार अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी और मामले की जांच में जुटी है। 

मधेपुरा से मो.मेराज आलम की  रिपोर्ट

Suggested News