बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : नालंदा के इस इलाके को किया गया सील, 14 लोगों को भेजा गया क्वारंटाइन सेंटर

बड़ी खबर : नालंदा के इस इलाके को किया गया सील,  14 लोगों को भेजा गया क्वारंटाइन सेंटर

Nalanda : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां रहुई रोड स्थित शेखाना मोहल्ले को सील कर दिया गया है। वहीं यहां के 14 लोगों को प्रशासन ने एहतियातन क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया है। 

मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके के 14 लोग एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। उक्त शादी समारोह में शामिल एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद प्रशासन ने य़ह एहतियाती कदम उठाया है। 

प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। वहीं यहां मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इस इलाके में किसी के अंदर और बाहर जाने पर पूरी तरह से पावंदी लगा दी गई है। 

इलाके में तैनात मजिस्ट्रेट ने बताया कि यहां के 14 लोग नवादा जिले के एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। उक्त शादी समारोह में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज भी शामिल था। ये लोग भी उस पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आएं होंगे। इस बात का अंदेशा को लेकर  एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। 

उन्होंने बताया कि सभी 14 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाके को सील कर दिया गया है। न तो कोई इस इलाके में जा सकता है और न ही यहां से कोई बाहर आ सकता है। वहीं पूरे इलाके को सैनेटाइज कराया जा रहा है। 

वहीं इलाके को सील किये जाने के बाद जिले में चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने योगेन्द्र सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यह सिर्फ एहतियाती कदम है। इसे लेकर किसी तरह का अफवाह न फैलाएं। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।   

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News