बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : गोपालगंज में घर से गायब बच्चे की इस हाल में मिली लाश, इलाके में सनसनी

बड़ी खबर : गोपालगंज में घर से गायब बच्चे की इस हाल में मिली लाश, इलाके में सनसनी

Gopalganj : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीती देर शाम 12 वर्षीय अपह्त बच्चे की झाड़ी से लाश बरामद हुई है। बच्चे की हत्या गला रेतकर की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीते रविवार की देर शाम जिले के कटेया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी अजय सिंह के 12 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार सुबह खाना खाने के बाद घर से निकला था। जब दिन के 12 बजे तक  जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग इसकी खोजबीन शुरु कर दी। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। 

बताया जा रहा है देर शाम बगही साइफन गांव में मवेशी चराने गए बच्चो ने झाड़ियों एक बच्चे की खून से लथपथ लाश देखी। बच्चों ने इसकी सूचना ग्रमीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में ले लिया। 

जांच-पड़ताल के बाद शव की पहचान अजय सिंह गायब पुत्र मनीष के रुप में हुई। घटना के बाद मृतक के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

गोपालगंज से शैलेन्द्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Suggested News