बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : कुर्था विधायक सत्यदेव सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर :  कुर्था विधायक सत्यदेव सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

ARWAL : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कुर्था विधायक सत्यदेव सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुर्था दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस किंजर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि कुर्था विधायक सत्यदेव सिंह को मानिकपुर कोटिया के रहने वाले लालधर यादव नामक व्यक्ति ने रात्रि में कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वहीं उसने कुर्था प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी कॉल कर जाति सूचन शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। जिसके बाद बीडीओ द्वारा  किंजर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

इस बावत  किंजर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि विधायक सत्देव सिंह और  कुर्था प्रखंड विकास पदाधिकारी को कॉल कर जान से मारने की धमकी की बात सामने आई है। बीडीओ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिऱफ्तार कर लिया जायेगा।  

Suggested News