बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : सड़क दुर्घटना में कैमूर के 5 कांवरियों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर रुप से घायल

बड़ी खबर : सड़क दुर्घटना में कैमूर के 5 कांवरियों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर रुप से घायल

KAIMUR : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क दुर्घटना में पांच कांवरियों की मौत हो गई है वहीं 4 गंभीर रुप स घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले सहबाजपुर के निवासी तकरीबन दर्जनभर लोग देवघर में जल चढ़ाने के बाद पिकअप वैन से पश्चिम बंगाल घूमने जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। 

इस घटना में जहां 5 कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 4 गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नेता और बिहार सरकार के खनन मंत्री बृज किशोर बिंद भी घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। 

Suggested News