बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : Covaxin के तीसरे फेज़ का ट्रायल आज, सफल होने पर वैक्सीन आमलोगों के लिए होगा उपलब्ध

बड़ी खबर : Covaxin के तीसरे फेज़ का ट्रायल आज, सफल होने पर वैक्सीन आमलोगों के लिए होगा उपलब्ध

News4nation desk : कोरोना वैक्सीन को लेकर आज तीसरे फेज का ट्रायल शुरु होने जा रहा है। देश में बायोटेक कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही हैं। इस बीच एक वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के लास्ट स्टेज में पहुंच गई है। भारत बायोटेक के कोवैक्सीन का आज तीसरा और आखिरी ह्यूमन ट्रायल शुरू किया जा रहा है। इसमें सफलता मिलने के कुछ समय बाद वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी।

भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के साथ मिलकर कोवैक्सिन को विकसित किया है। कोवैक्सीन (Covaxin) के तीसरे फेज के ट्रायल के लिए पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन के लिए तेजी से क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं, लेकिन उनमें ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन सबसे आगे मानी जा रही है।

बता दें कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में त्राहिमाम मचा रखा है। इस बायरसे भारत समेत पूरी दुनिया में अबतक लाखों लोगों ने जान गंवाई है। पूरी दुनिया के लोगों के मन में वर्तमान समय बस एक ही सवाल है कि कोरोना वैक्सिन कबतक आ पाएगी और इस जानलेवा वायरस से उन्हें कब निजात मिलेगा। 

कोरोना वैक्सिन को लेकर अमेरिका, रूस, आस्ट्रेलिया, चीन सहित कई देशों में इस समय रिसर्च का काम जारी है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट, जाइडस कैडिला और भारत बायोटेक कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही हैं। इस बीच एक वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के लास्ट स्टेज में पहुंच गई है। भारत बायोटेक के कोवैक्सीन का आज तीसरा और आखिरी ह्यूमन ट्रायल शुरू किया जा रहा है। इसमें सफलता मिलने के कुछ समय बाद वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी।


Suggested News