बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : दीवाली की रात बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के दो महिला समेत तीन की गोली मारकर हत्या

बड़ी खबर :  दीवाली की रात बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के दो महिला समेत तीन की गोली मारकर हत्या

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां दीवाली की रात एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल है। घटना के बाद से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के सिंघौल ओपी क्षेत्र के मचहा गांव में रविवार दीवाली की रात बदमाशों ने अशोक सिंह के पुत्र 38 वर्षीय कुणाल सिंह, कुणाल सिंध की  35 वर्षीय पत्नी कंचन देवी और 17 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी की गोली मार नृशंस हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने तीनों  को कई गोलियां मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार पूजा के बाद पूरा परिवार खाना खाने बैठा था। उसी दौरान बदमाश घर में घुस आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरु कर दी। इस घटना में कुणाल सिंह, उनकी पत्नी कंचन देवी और 17 वर्षीय पुत्री सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही ओपीध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

घटना के बाद से मचहा गांव समेत आसपास के इलाको में सनसनी फैल का माहौल व्याप्त है। सूत्रों की माने तो मृतक कुणाल सिंह एक हत्याकांड में गवाह था। उसे गवाही नहीं देने की लगातार धमकी मिल रही थी।

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट


Suggested News