बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : पूर्व MLC अनुज सिंह के घर को बम से उड़ाने वाले दो नक्सली गिरफ्तार

बड़ी खबर :  पूर्व MLC अनुज सिंह के घर को बम से उड़ाने वाले दो नक्सली गिरफ्तार

GAYA : गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता अनुज सिंह के घर को बम से उड़ाने वाले दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि इनकी गिरफ्तारी बीती देर रात जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के गौराडावर गांव से हुई है। दोनो पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता अनुज सिंह के घर को बम से उड़ाने के मुख्य आरोपी है।

बता दें कि बीते 27 मार्च को गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के बोधिबिगहा गांव में नक्सलियों ने पूर्व एमएलसी और भाजपा नेताअनुज सिंह के घर को बम से उड़ा दिया था। नक्सली मौके पर पर्चा फेंककर गए थे। इसमें चुनाव का बहिष्कार करने की बात लिखी थे।वारदात को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने अंजाम दिया था।

50 से अधिक नक्सली हथियारों से लैस होकर आए थे। नक्सलियों ने अनुज के छोटे भाई के परिवार को घर से निकाला। इस दौरान अनुज के चाचा और छोटेभाई जय सिंह के साथ मारपीट की गई। नक्सलियों ने घर में बम लगाया और विस्फोट कर दिया। धमाके से घर का बड़ा हिस्सा ढह गया था। 

घटना के वक्त अनुज सिंह घर में नहीं थे। 

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News