बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : मुजफ्फरपुर में राजद के दो नेताओं को मारी गोली, हालत गंभीर

बड़ी खबर : मुजफ्फरपुर में राजद के दो नेताओं को मारी गोली, हालत गंभीर

MUZAFFARPUR : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीती रात राजद के दो नेताओं को अपराधियों ने गोली मार दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती रात राजद नेता उमाशंकर प्रसाद राय और सुरेन्द्र राय शादी समारोह में शामिल होकर बुलेट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कांटी थाना क्षेत्र के शेरना पुल के समीप बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दोनो पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। 

इस घटना में जहां सुरेन्द्र राय को 1 गोली लगी वहीं उमाशंकर राय को चार गोली लगी। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बावजूद दोनो बाइक चलाते हुए कांटी पीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्तकाल बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उमाशंकर की हालत नाजुक बताई जा रही है। .

जख्मी सुरेंद्र राय ने बताया कि उमेश राय के घर से लौटने के क्रम में वे बुलेट चला रहे थे। पीछे उमाशंकर बैठे थे। शेरना पुल के समीप गोली चलने की आवाज आयी। इस पर उमाशंकर प्रसाद राय ने कहा कि किसी ने गोली मार दी है। इसके बाद उन्होंने बुलेट की रफ्तार बढ़ा दी। बदमाशों ने उनका पीछा कर ताबड़तोड़ गोली मारी। करीब आठ से दस राउंड गोलियां चलायीं। जिसमें उन्हें भी एक गोली लगी है।

इधर, राजद नेता को गोली मारने की सूचना मिलते ही कांटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। 

पुलिस का कहना है कि घटना को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Suggested News