बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : चाचा ने हैवानियत की सारी हदों को किया पार, मूक-वधिर नाबालिग भतीजी को बनाया हवश का शिकार

बड़ी खबर :  चाचा ने हैवानियत की सारी हदों  को  किया  पार, मूक-वधिर नाबालिग भतीजी को  बनाया   हवश का शिकार

Bhagalpur : जिले से एक बड़ी  घटना  सामने आई है।   जहां  एक चाचा  ने   हैवानियत की सारी हदों को  पार कर दिया।  हैवान  चाचा ने मूक-बधिर नाबालिग भतीजी को हवश का  शिकार बनाया है। इस बावत पीड़िता के  परिजनों   द्वारा थाने  में  मामला   दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच   में जुटी है। 

घटना   के   संबंध में बताया गया है कि नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र   निवासी  एक मूक-बधिर बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म  की घटना  को अंजाम   दिया। परिजनों  के  मुताबिक घर में सोई हुई थी। उसी दौरान घटना को अंजाम  दिया  गया।  

परिजनों   के अनुसार घटना  के  बाद वे लोग महिला थाना  में रपट लिखाने पहुंचे, लेकिन थाना द्वारा पहले मेडिकल  कराने  की बात कर उन्हें भागलपुर जाने  की बात   कही गई। जिसके बाद मुखिया  की मदद से पीड़ित  परिवार द्वारा एसपी से न्याय की  गुहार लगाई गई।

एसपी को मामले की जानकारी मिलते ही महिला थाना द्वारा मामले को दर्ज कर पीड़िता को   मेडिकल जांच के लिए भेजा है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।   

नवगछिया से अंजनी कुमार की रिपोर्ट

Suggested News