बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : छपरा जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने सुसाइड का किया प्रयास, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : छपरा जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने सुसाइड का किया प्रयास, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

CHAPRA : सारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां छपरा मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी ने धारदार हथियार से गर्दन काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। जेल प्रशासन कैदी के पास हथियार कहां से आया इसकी जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के साधपुर छतर गांव निवासी रिटायर फौजी के पुत्र सावन कुमार सिंह को पुलिस ने मारपीट के मामले में तीसरी बार गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इससे क्षुब्ध हो कर उसने जेल के अंदर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। 

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, सहायक पुलिस अपर निरीक्षक महेश कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जेल पहुंच कैदी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस की ओर से उसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार कैदी ने पुलिस के उपर गंभीर आरोप लगाए है। कैदी का कहना है कि पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कर उसे परेशान किया जा रहा है। हमारा जमीनी विवाद हैं और पुलिस द्वारा इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। 

फिलहाल घायल कैदी का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि मंडल कारा के भीतर धारदार हथियार कैसे पहुंचा।

विवेकानंद की रिपोर्ट
 
 

Suggested News